रोज़ शाम और देर रात
को जब हम टीवी पर प्रमुखता से छाए हुए आम आदमी की ख़बरें देखते हैं और तमाम चैनलों
पर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों की गला फाड़ बहस देखते हैं तो यह
सोचने लगते हैं की क्या दिल्ली विधानसभा चुनाव के कुछ दिन पहले तक इन प्रतिनिधियों
को आम आदमी की इतनी चिंता थी ? तमाम चैनल अपनी रिपोर्ट में बता रहे हैं कि आम आदमी
पार्टी की सफलता के बाद कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने महंगी गाड़ियों से सफ़र करना
छोड़ दिया है, कई मंत्रियों ने लाल बत्ती लगाना छोड़ दिया है, उनकी गाड़ियों का
काफिला भी छोटा हो चला है | क्या राजनीतिक परिदृश्य वाकई में बदल गया है या फिर आम
आदमी पार्टी की अब तक की सफलता को देखते हुये कांग्रेस और बीजेपी ने अपनी राजनीती
की धारा को थोडा अलग दिशा में मोड़ लिया है | पर यह तो तय है भैया की ये दल थोड़ी सादगी
से रहने लगे हैं, और अब उनके भाषणों में आम आदमी और उनकी समस्याएं आने लगी हैं |
जी सही सोच रहे हैं आप, पहले नहीं के बराबर इनका ज़िक्र आता था, विभिन्न दलों के नेता
सिर्फ अपनी सरकार के कारनामे बताते थे, की हमें नरेगा दिया, हमने आरटीआई दिया, हमने
महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया, हमने लैपटॉप दिया, हमने चाय बेची वगैरह वगैरह
| पर आम जनता की मूलभूत अवश्यकताओ का क्या ? आम जनता गयी तेल लेने | आजकल टीवी पर कांग्रेस
पार्टी का एक ऐड आ रहा है, शायद आप सबने देखा होगा, की एक व्यक्ति सो रहा है, और सपने
में वो फ्लाईओवर, एटीएम, बैंक, एअरपोर्ट, मेट्रो वगैरह देखता है, जब जागता है, तब
अपनी पत्नी से कहता है, की इस सरकार ने हमें 10 सालों में कितना कुछ दिया | आप ही
बताईये की कुछ मेट्रो शहर को छोड़कर बाकी शहरों में कहाँ हैं मेट्रो, फ्लाईओवर और
एअरपोर्ट | आप दिल पर हाथ रख कर सोचिये की बेरोज़गारी हटाने के लिए, देश की गरीब
जनता की दाल रोटी के लिए क्या किया इस पार्टी ने ? कांग्रेस कहती है की भारत एक
सुपरपॉवर देश बनने की ओर अग्रसर है | नहीं बनना हमें ऐसा सुपरपॉवर देश जहां देश की
आधी गरीब जनता एक वक़्त की रोटी खाती है, और दुसरे वक़्त खाने के लिए सोचती है, और
दूसरी तरफ इनके नेता के अरबों के वारे न्यारे हो रहे हैं | सलमान खान का एक गाना
आजकल आ रहा है, “अपना काम बनता भाड़ में जाए जनता” | क्या सही लाइन है इसकी | क्या
वाकई कांग्रेस इस ऐड वाले व्यक्ति की तरह सपने देख रहा है की तीसरी बार भी इसकी
सरकार बन जाएगी ? इतना आसान नहीं है, देश बदलाव से गुज़र रहा है, आम आदमी अपने अधिकारों
को लेकर सचेत है, दृढ है | देश बदलाव चाहता है |
यूपीए 2 में देश कई
मुसीबतों से गुज़रा है, या यूँ कहें की गुज़र रहा है, भ्रष्टाचार और महंगाई चरम सीमा
पर पहुँच गयी, आलू-प्याज समेत कई खाद्य पदार्थ आम आदमी के बजट से बाहर हो गए,
रूपये का अवमूल्यन हुआ, बड़े-बड़े स्कैम्स और घोटाले हुए, जिसका परिणाम था केजरीवाल
का आन्दोलन, आन्दोलन का परिणाम था आम आदमी पार्टी और दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद
का परिणाम तो आपको पता ही है | मेरे शब्दों से आपको लग रहा होगा की हम आम आदमी
पार्टी के समर्थक हैं, पर सच तो ये है की हम किसी भी पार्टी के समर्थक नहीं हैं,
हाँ आम आदमी पार्टी के विचारधारा का ज़रूर समर्थन करते हैं | जिस तरह से यह पार्टी
आम आदमी के समस्याओं के प्रति गंभीर दिखती है, उससे एक आस ज़रूर बंधती है, और
दिल्ली की आम जनता की भी बंधी होगी, तभी तो कांग्रेस 8 सीटों पर सिमट गयी | आप का
28 सीटें ले आना कम से कम मेरे लिए तो हैरानगी भरा नहीं था, पर उन टीवी चैनलों के
लिए ज़रूर था जो चुनाव के पहले के एग्जिट पोल में आप के 10 या 12 सीटों पर सिमटने
की बातें कह रहे थे |
आज जब बहुत दिनों बाद 65वीं गणतंत्र दिवस के
दो दिन पूर्व ब्लॉग पर लिखने के लिए बैठे हैं तो इस वक़्त न्यूज़ में ओछी राजनीती का
ज़िक्र हो रहा है, कोई किसी को एडा कह रहा है, तो कोई आइटम गर्ल | बाकी तो जो है सो
हैय्ये है | कुछ दिनों में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं, आशा करते हैं की इस बार
देश को मजबूरियों की गठबंधन वाली सरकार नहीं मिलेगी, एक मेजोरिटी वाली सरकार बने, वैसे
इस बार बीजेपी के आसार लग रहे हैं, देश ने बहुत से मौके कांग्रेस को दिए |
देश की युवाओं की तरफ से मोदीजी को शुभकामना है | आम आदमी पार्टी भी लोक सभा चुनाव में अपने कैंडिडेट खड़े करने वाली है, उनको भी शुभकामना है | इस बार निश्चित ही आम आदमी पार्टी की सरकार नहीं बनेगी आप भी जानते हैं, लेकिन ऐसी मज़बूत विपक्ष का होना देश के लिए बहुत ही अच्छा होगा |
देश की युवाओं की तरफ से मोदीजी को शुभकामना है | आम आदमी पार्टी भी लोक सभा चुनाव में अपने कैंडिडेट खड़े करने वाली है, उनको भी शुभकामना है | इस बार निश्चित ही आम आदमी पार्टी की सरकार नहीं बनेगी आप भी जानते हैं, लेकिन ऐसी मज़बूत विपक्ष का होना देश के लिए बहुत ही अच्छा होगा |
बहुत लिख लिया, अब
सोने जा रहे हैं, आम आदमी की जय हो | आप सबको गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें | जय
हिन्द |
लग रहा है पुरे आम जनता का बात रख दिए है
ReplyDelete