टाइटल पढ़ के कन्फुजियाएगा मत, फिल्म की समीक्षा नहीं कर रहे
हैं | आइये फिल्म को छोड़कर रियल लाइफ के एक्शन की बात करते हैं | इन दिनों हरियाणा
के रोहतक की दो बहनें अपने एक्शन के लिए काफी चर्चा में हैं | कुछ दिनों पहले सोशल
मीडिया पर इन दोनों बहनों का बस में दो लड़कों की सिंघम स्टाइल में बेल्ट से पिटाई
का विडियो बहुत चर्चित हुआ | विडियो इतना ज्यादा वायरल हुआ की मीडिया में आ गया,
बस फिर क्या था हमारे देश के महान मीडिया ने इस खबर को ब्रेकिंग न्यूज़ बना दिया और
दोनों बहनों को मर्दानी | सभी चैनलों पर ये खबर इतना चला की हरियाणा सरकार ने इन
बहनों की बहादुरी को देखते हुए आगामी 26 जनवरी के समारोह में 31000 रुपये से
पुरस्कृत करने का ऐलान कर दिया, और बस के ड्राईवर और कंडक्टर को सस्पेंड कर दिया |
ज्यादा समय नहीं गुज़रा था की तभी इन दोनों बहनों का एक और विडियो सामने आ गया,
इसमें भी दोनों बहनें किसी लड़के को पीटने की महती कृपा कर रहीं थी | कहानी में
ट्विस्ट तब आया जब बस में बैठे चश्मदीद गवाह लोग लड़कियों का पक्ष न लेकर लड़कों का
पक्ष लेने लगे और कहने लगे की बस में गलती लड़कों की नहीं थी, बल्कि लड़कियों की थी |
लड़के तो किसी बूढी औरत का टिकेट लेकर उन बूढी औरत को बस में बिठाए थे | और इन
दोनों लड़कियों को बस में खराब सीट मिली थी, ये लडकियां उन कथित बूढी औरत को हटने
को बोल रही थी, कह रही थी की ये सीट हमारी है, बस लड़के इसी का विरोध करने लगे थे |
फिर भी बूढी औरत झगडा नहीं चाहती थी, तो वो बस में पड़े एक टायर के ऊपर बैठ गयी, अब
उन दो लड़कियों में से एक लड़की इन दो लड़कों में से एक लड़के को अपने सीट में से उठने
के लिए बोली, बस तभी झगडा शुरु हुआ |
पिटने वाले
दोनों लड़कों का आर्मी में सिलेक्शन हो चूका था, सिर्फ जॉइनिंग बाकी थी, सरकार ने
इन दोनों लड़कों के आर्मी में नियुक्ति पर फिलवक्त रोक लगा दिया है | अब मीडिया ने
पलटी मारी है, और दोनों बहनों और लड़कों को सामने लाकर 1 घंटे का स्पेशल एपिसोड चला
रही है | इससे क्या होगा, अब लड़कों और लड़कियों ने ‘किनले मिनरल वाटर’ तो पिया नहीं
है, जिसकी बूँद-बूँद में सच्चाई है, और सच का पता चल जायेगा | मीडिया को किसी भी खबर को
एकतरफा दिखाने से पहले ठीक से पड़ताल कर लेनी चाहिए |
लडकियों को कहीं
भी छेड़ना या फब्तियां कसना निश्चय ही अपराध है | सभ्य समाज में कतई स्वीकार्य नहीं
है | बस कहना ये है की इस घटना की अच्छे से जांच हो, सच्चाई सामने आये और किसी
निरपराध को इसकी सजा न मिले |
ठीक है चलते हैं, रविश सर की तरह नहीं कहेंगे की आप भी चलते रहिये | बल्कि कहेंगे की चलिए, फिरिए, दौडिए, खेलिए-कूदिये, गाइए-नाचिये, and do whatever you want to do man, बस किसी लड़की को छेडिएगा मत | :D
No comments:
Post a Comment